{"_id":"5db2527d8ebc3e01536a107b","slug":"state-congress-president-said-delhi-needs-development-not-politics-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले, दिल्ली को विकास चाहिए, विकास की राजनीति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले, दिल्ली को विकास चाहिए, विकास की राजनीति नहीं
Fri, 25 Oct 2019 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि चुनौतियों को स्वीकार करने वाली कांग्रेस एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है अब बारी विधानसभा चुनाव की है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन से यह साबित हो गया है दिल्ली में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट हो गई तो फिर हमें कोई हाथ लगाने वाला नहीं है। अनधिकृत कॉलोनी पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरा मसौदा कांग्रेस की पूर्व केंद्र व राज्य सरकार ने तैयार किया था। अनधिकृत कॉलानियों में रहने वाली जनता भी जानती है कि मूलभूत सुविधा देने की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने की थ्री।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली, पानी की सुविधा के साथ ही सड़कें, मेट्रो और फ्लाईओवर का जाल कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि दिवंगत शीला दीक्षित की कमी पूरी नहीं की जा सकती है, लेकिन उनकी सोच के साथ पार्टी दिल्ली के विकास पर काम करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पर चोपड़ा ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई नहीं है। यह समय है सबको साथ लेकर चलने का। जिस तरह से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है वैसे ही दिल्ली में भी पूरे एकजुटता के साथ काम करेगी।
आप पर निशाना साधते हुए चोपड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जो काम किया है वह सोच भी नहीं सकते। सड़क की हालत जर्जर है वह उन्हें दिखाई नहीं देता। अनधिकृत कॉलोनियों में पांच साल सत्ता में रहने के के बावजूद मूलभूत सुविधाओं को उन्नत नहीं कर सके। बिजली बिल पर राजनीति करने वाले यह भूल गए है कि कांग्रेस की वजह से ही दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है।
कांग्रेस ने सार्वजनिक वाहनों में लो-फ्लोर डीटीसी बस, मेट्रो सेवा, लास्ट माइल कनेक्टिविटी दिल्ली वालों को दिया। इसमें केजरीवाल सरकार ने कुछ भी बढ़ोतरी नहीं की। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें विधानसभा में बोलने तक नहीं आता वह क्या सत्ता संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद के साथ मिलकर सभी 70 सीटों पर मेहनत करेंगे।