{"_id":"31097f187b890a68069855a7224b3dbc","slug":"state-athletics-competition-on-26-and-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 और 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 और 27 को
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महामाया स्टेडियम में 26 व 27 अप्रैल को स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित होगी। यह चैंपियनशिप दस वर्ष बाद गाजियाबाद में हो रही है। इससे पहले स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप हरसांव पुलिस लाइन में हुई थी।
विज्ञापन
जिले में ही नहीं प्रदेश में उभरते हुए एथलीट को आगे बढ़ानेे के लिए स्टेट चैंपियनशिप हो रही है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एलआर चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप अंडर 18 व 20 वर्ग में होगी।
विज्ञापन
इसमें उत्तर प्रदेश के 50 जिलों से खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने के लिए यहां आएंगे। बाहरी टीमों को यहां पर कई स्कूलों में ठहराया जाएगा। एथलीट के अंदर जितने भी इंवेट होंगे सभी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि चैंपियनशिप के लिए महामाया स्टेडियम को दुरुस्त किया जाएगा। ग्राउंड की लेवलिंग होगी। फिर ट्रैक बनाया जाएगा।
इन सब काम में एक हफ्ते लग जाएगा। टीमें 25 अप्रैल तक पहुंच जाएगी। इसके बाद अगले दिन से चैंपियनशिप का आगाज होगा।