{"_id":"78e22509a16534bdadd1d214924d4c6c","slug":"start-overcast-conditions-prevailed-light-rain-today-could-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने शुरू, आज हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने शुरू, आज हो सकती है हल्की बारिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मौसम खराब होने की आशंका है। शनिवार शाम से बादल छाने शुरु हो गए, रविवार और सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों ने मौसम खराब होने और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया। इससे बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका है, इससे कई जबह मैदानी इलाकों में भी ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार-सोमवार को बादलघने होने और तेज हवाओं के चलने से मौसम सर्द हो सकता है। तापमान में कमी होने से एक बार फिर स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो सकता है। इससे विशेषज्ञों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. वेक राज सिंह ने बताया कि बादलों के छाने और बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। ऐसे में अभी सर्दी और कुछ समय तक जारी रहेगी।.