फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Star campaigner Rahul away from Delhi campaign

दिल्ली विधानसभा चुनावः स्टार प्रचारक राहुल प्रचार से दूर

Wed, 29 Jan 2020 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Star campaigner Rahul away from Delhi campaign
राहुल गांधी - फोटो : ANI

दिल्ली के चुनाव प्रचार में भाजपा और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंक दी है जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के प्रचार से दूर हैं। वे मंगलवार को राजस्थान में युवा आक्रोश रैली संबोधित कर रहे थे। इसके बाद राहुल अपने नए संसदीय क्षेत्र वायनाड में भी एक रैली को संबोधित करेंगे, लेकिन दिल्ली उनके प्राथमिकता में नहीं है।

विज्ञापन


राहुल झारखंड चुनाव में भी स्टार प्रचारकों की सूची में थे लेकिन वहां नहीं गए थे। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए अब नौ दिन शेष हैं और अभी तक राहुल गांधी का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। राहुल कब और कितने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे अभी तय नहीं है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का भी दिल्ली प्रचार के लिए कोई कार्यक्रम अभी नहीं आया है। 
विज्ञापन


दरअसल राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपने और देश भर में उन्हें सक्रिय और आक्रामक तेवर में दिखाने के लिए पार्टी ने विभिन्न राज्यों में उनकी रैलियां आयोजित करने और खासकर युवाओं से जोडने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में पहली रैली जयपुर में रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पार्टी अध्यक्ष का पद कब तक स्वीकार करेंगे इसे लेकर कोई तारीख तो तय नहीं है लेकिन उम्मीद है कि बजट सत्र के बाद पार्टी नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। कुछ राज्यों को छोड़कर लगभग सभी जगह सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। राज्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रतिनिधियों का चयन होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed