{"_id":"576aa3a74f1c1b8c26b47d8f","slug":"standing-in-the-wastewater-sewer-accumulated-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर के जमा हुए गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर के जमा हुए गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्ला-सेतहपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पिछले एक महीने से सीवर जाम की समस्या से परेशान लोगों ने बुधवार को सडक़ पर जमा हुए गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों का कहना था कि वे इस समस्या को लेकर कई बार ओल्ड नगर निगम आधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट तक चले इस प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार सेहतपुर रोड पर लग गई। मौके पर पहुंच कर निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल ने आश्वास देकर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने रक्षवाल को बताया कि सेहतपुर रोड पेट्रोल पम्प के सामने अक्सर सीवर जाम की समस्या बनी रहती है। सीवर के पानी से सडक़ ने तालाब का रूप ले लिया है। इस रोड से रोजाना आठ से दस हजार वाहन गुजरते हैं और करीब 20 हजार पैदल यात्री का आना-जाना लगा रहता है।