फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Standing Committee Chairperson Satya Sharma met with CM Rekha Gupta

Delhi NCR News: स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही भी मौजूद रहे। शर्मा ने अपने आगामी कार्यकाल की प्राथमिकताओं और कार्ययोजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि उनका कार्यकाल स्वच्छ दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली, शिक्षित दिल्ली, सुशासन और सशक्त निगम पांच प्रमुख संकल्पों पर केंद्रित रहेगा। सफाई व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, निगम के अस्पतालों, जनस्वास्थ्य सेवाओं और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। एमसीडी को वित्तीय व प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी काम होगा।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार के सहयोग से एमसीडी जनहित के विकास कार्यों को और गति देगा। मुख्यमंत्री ने शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि एमसीडी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी ढंग से काम करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed