{"_id":"67d8da41b879936d1f0d349a","slug":"stabbing-incident-in-karawal-nagar-area-of-north-east-delhi-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: करावल नगर में चाकू कांड से मची सनसनी, 18 साल के शख्स की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: करावल नगर में चाकू कांड से मची सनसनी, 18 साल के शख्स की ले ली जान
Tue, 18 Mar 2025 07:59 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:59 AM IST
सार
उत्तर पूर्वी जिले की करावल नगर इलाके में चाकू मारकर 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में चाकू मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि 17 मार्च की रात लगभग 11 बजे के आस पास एक शख्स को चाकू मारने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम शिव विहार गली नंबर 8 में पहुंची। जहां घटना हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पाया कि लगभग 18 साल के एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। घायल को पीसीआर से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए अपराध और एफएसएल टीमों को बुलाया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ चांदनी चौक इलाके में कारोबारी के कर्मचारियों से बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर 80 लाख रुपए लूट लिए हैं। इस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन जारी कर दी है।
विज्ञापन