{"_id":"10cce9fc5d730799a711f5c07ea4dc6a","slug":"st-gopaldas-sitting-on-dharna-for-cowshed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाले के लिए धरने पर बैठे संत गोपालदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाले के लिए धरने पर बैठे संत गोपालदास
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से सेक्टर-22 में 22 करोड़ रुपये की लागत से स्लॉटर हाउस खोलने की अनुमति दिए जाने के विरोध में संत गोपाल दास शुक्रवार से लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
धरना तीन दिन तक चलेगा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा भारत और फरीदाबाद के सभी गौशालाओं से जुड़े लोगों ने संत गोपाल दास को समर्थन दिया है।
तीन दिन तक बाद इस आंदोलन को और बड़ा करने की दिशा में फैसला लिया जाएगा। युवा भारत के जिला प्रभारी बिजेंद्र नेहरा ने बताया कि नगर निगम ने शहर में पशुओं के वध के लिए अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्लॉटर हाउस के खुल जाने के बाद आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रदूषण फैलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही आगे की रणनीति बनाने के लिए सभी संगठनों की एक मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
संत गोपाल दास ने कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर स्लॉटर हाउस खुलने नहीं दिया जाएगा। इसकी जमीन गौशाला के लिए दान दी जाए और जारी बजट गौ सेवा के लिए इस्तेमाल हो।