{"_id":"c131fe8b6649817735979649f29c752a","slug":"ssp-victims-of-the-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी पर चुनाव आयोग की गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी पर चुनाव आयोग की गाज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह को बुधवार रात चुनाव आयोग ने गाजियाबाद से हटा दिया। उनकी जगह सचि घिल्डियाल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
वे उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वे 2002 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में लखनऊ इंटेलीजेंस में तैनात थी। चित्रकूट में तैनाती के दौरान उनकी बहादुरी के किस्से मशहूर हैं, वहां वे डाकुओं से मुठभेड़ करने खुद ही पहुंच जाती थीं।
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह का कार्यकाल 8 माह और सात दिन का रहा है। 19 जुलाई 2013 को आईपीएस नितिन तिवारी के हटने के बाद उन्होंने चार्ज लिया था।
सूत्रों का कहना है एसएसपी कुछ सपाइयों के ही निशाने पर थे। वे ही चाहते थे कि एसएसपी हटें। इसके अलावा कुछ राजनीतिक पार्टियों ने गाजियाबाद से चुनाव आयोग के पास कुछ पुलिस अफसरों की सूची भेजी गई थी, जिन पर लोकसभा चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के एक करीबी रिश्तेदार भी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। शायद यही वजह रही कि उन्हें चुनाव आयोग ने हटाया है। धर्मेंद्र सिंह की महकमे और जनता में आम शोहरत अच्छी थी।
अधिकांश राजनीतिक पार्टियां भी जाहिरा उनके विरोध में नहीं थीं। धर्मेंद्र यादव 2006 बैच के आईपीएस हैं।