{"_id":"6a6e558db9c0de31fbdcd284d7cca0aa","slug":"ssp-is-not-even-on-call-27-sep-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के बुलाने पर नहीं आए, 27 सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के बुलाने पर नहीं आए, 27 सिपाही लाइन हाजिर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jun 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिहानी गेट कोतवाली में तैनात 27 सिपाहियों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार रात दो बजे एसएसपी कोतवाली के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं।
विज्ञापन
गैर हाजिर मिले सिपाहियों को उन्होंने वायरलेस सेट और मोबाइल पर कॉल कर बुलवाया। कुछ तो आ गए, मगर 27 सिपाही ऐसे रहे, जो बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचे। आराम फरमाते रहे। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी शची घिल्डियाल और एसपी सिटी शिव हरि मीणा शनिवार रात करीब दो बजे सिहानी गेट कोतवाली पहुंचे तो आराम फरमा रहे पुलिसवालों में खलबली मच गई।
कोई अपनी वर्दी दुरुस्त करता रहा तो कोई दस्तावेज दुरुस्त करने लगा। एसएसपी ने थाने के सारे स्टाफ को तलब किया। जो नहीं आ पाए या आवास पर चले गए थे उन्हें वायरलेस सेट और मोबाइल से कॉल कराई गई। लेकिन 27 सिपाही ऐसे निकले, जो न तो सिहानी गेट पहुंचे और न ही उनकी लोकेशन मिली।
विज्ञापन
एसएसपी ने इन सिपाहियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जब तक वे जवाब नहीं देंगे, उन्हें गैर हाजिर ही माना जाएगा। इसके अलावा इन सभी को लाइन में आमद करने को कहा। गैर हाजिर मिले पुलिसवाले लैपर्ड, पीसीआर, थाने और पुलिस चौकियों पर तैनात हैं।
इन सिपाहियों को किया गया लाइन हाजिर
संजीव, अरविंद, देवेंद्र, गजेंद्र, मुरलीधर, प्रमोद, आदित्य, देवेंद्र, गजेंद्र आदि 27 पुलिसवाले।