आधी रात को गश्त पर निकले थे SSP, तो कांस्टेबल ने ही तान दी AK-47
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा क्राइम ब्रांच पर स्थानीय कारोबारियों से उगाही करने के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अर्लट हो गई है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी अजयपाल शर्मा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ कमर कस ली है। बीती रात इन्होंने सादे कपड़ों में अपने इलाके का औचक निरीक्षण भी किया।
पूरी रात सादे कपड़ों में एसएसपी अजयपाल शर्मा यह देखते रहे कि कोई पुलिसकर्मी वसूली तो नहीं कर रहा। वह कभी फॉर्चूनर तो कभी ऑटो में घूमते रहे। इस बीच उन्होंने उन्होंने वायरलेस पर एक संदिग्ध फॉर्चूनर गाड़ी गुजरने की सूचना फैलाई। उस फॉर्चूनर में एसएसपी खुद सवार थे।
सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
इस दौरान एक बैरिकेड पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी, इशारे के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी तो एक कांस्टेबल दौड़कर गाड़ी के नजदीक आया। उसने एसएसपी अजयपाल शर्मा पर अपनी एके-47 तान दी और गाड़ी से उतरने को कहा। गाड़ी से नीचे उतरने के बाद एसएसपी अजय पाल शर्मा ने अपने जवान की तारीफ की।
इस घटना से पहले ही एसएसपी को बीच राह में एक पीसीआर वैन भी मिली थी। अलर्ट के बाद भी उसने संदिग्ध फॉर्चूनर गाड़ी को नहीं रोका। इससे नाराज होकर एसएसपी ने उस पुलिस वैन में सवार एक सब इंस्पेक्टर राजवीर को सस्पेंड कर दिया।