{"_id":"5c118e3dbdec2241c802f45f","slug":"srs-scam-four-bungalow-of-anil-jindal-family-have-been-taken-possession-by-bank-of-baroda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: एसआरएस महाघोटाला: नीलाम होंगी जिंदल परिवार की कोठियां, बैंक ने लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: एसआरएस महाघोटाला: नीलाम होंगी जिंदल परिवार की कोठियां, बैंक ने लिया कब्जा
अमित भाटिया, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
कोठी पर लगा बैंक का नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
ऋण का भुगतान नहीं होने पर एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल परिवार की चार कोठियों को बैंक ऑफ बड़ौदा ने कब्जे में ले लिया है। अपना बकाया भुगतान हासिल करने के लिए बैंक इन कोठियों को नीलाम कर सकता है।
इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही जिंदल ग्रुप की ही चार अन्य कोठियों पर भी बैंक कब्जा लेने की तैयारी में है। इन कोठियों पर एसआरएस फाइनेंस लिमिटेड ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 65 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा था।
कब्जे में ली गई तीन कोठियां जिंदल परिवार की हैं जबकि एक ग्रुप के निदेशक नानक चंद तायल की है। एसआरएस ग्रुप ने अपनी कंपनी एसआरएस फाइनेंस लिमिटेड में वर्ष 2016 में जिंदल परिवार व अन्य निदेशकों की आठ कोठियों को गिरवी रखकर बैंक ऑफ बड़ौदा से 65 करोड़ रुपये का ऋण लिया था।
विज्ञापन
ऋण लेने के कुछ माह बाद ही एसआरएस फाइनेंस लिमिटेड ने ब्याज का भुगतान करना बंद कर दिया। दो साल से ऋण का भुगतान नहीं होने के कारण बैंक ने एसआरएस फाइनेंस लिमिटेड को डिफाल्टर घोषित कर दिया।

अब बैंक ने सेक्टर-14 स्थित अनिल जिंदल की तीन कोठियों और सेक्टर-9 स्थित नानक चंद तायल की कोठी को नीलामी के लिए कब्जे में ले लिया है।
बैंक व नीलामी के लिए बैंक से निर्धारित एजेंसी टेक्नोक्राफ्ट फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कोठियों के बाहर नीलामी संबंधी नोटिस व बैनर भी लगा दिए गए हैं।
टेक्नोक्राफ्ट फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष एचजी मलिक ने कोठियों को कब्जे में लेकर नीलामी प्रक्रिया की पुष्टि की है। चार अन्य कोठियां सेक्टर-9 में हैं। बैंक उन्हें भी कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है।