फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SRCC League-2025 Rajasthan Lions defeated Magadh Warriors in the final of the Kho-Kho League

एसआरसीसी लीग-2025: मगध के योद्धाओं को राजस्थान के शेरों ने खो-खो लीग में चटाई धूल, जीत का खिताब किया अपने नाम

Thu, 16 Oct 2025 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:22 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित देश की पहली खो-खो लीग श्री राम खो-खो लीग-2025 का बुधवार को समापन हुआ। 13 से 15 अक्तूबर तक चले वाली तीन दिवसीय लीग में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
SRCC League-2025 Rajasthan Lions defeated Magadh Warriors in the final of the Kho-Kho League
एसआरसी खो खो लीग के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला राजस्थान लायंस और मगध वॉरियर्स के बीच हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्वदेशी खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए तीन दिवसीय एसआरसीसी खो-खो लीग का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका निभाई, जिसमें खिलाड़ियों ने तीन दिन बड़े उत्साह के साथ अपना हुनर दिखाया। बुधवार को खो-खो लीग के फाइनल मुकाबले में राजस्थान के शेरों ने मगध के योद्धाओं को धूल चटाकर जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी मैदान में कुल दो मुकाबले खेले गए, जिसमें एक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। पहले मुकाबले में राजस्थान लायंस ने कुल 16 अंक हासिल किए, जबकि मगध वॉरियर्स 14 अंक ही हासिल कर पाए। वहीं, आखिरी मुकाबले ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ा दिया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों टीमों ने 16-16 अंक दर्ज किए।

विज्ञापन

पूरे मैच में राजस्थान लायंस ने कुल 32 अंक हासिल किए। मगध वॉरियर्स ने बेहतरीन टक्कर देते हुए कुल 30 अंक हासिल किए, जिसमें वह जीतने से महज दो अंक पीछे रह गए। बताते चलें कि तीन दिवसीय इस लीग में अलग-अलग महाविद्यालयों से कुल 78 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कुल छह टीमें शामिल थीं। इनमें मगध वॉरियर्स, मराठा स्ट्राइकर्स, पंजाब पैंथर्स, राजस्थान लायंस, तमिल टाइगर्स और अवध फाइटर्स शामिल थे। खेल की शुरुआत मशाल जलाकर की गई। मुकाबला खत्म होने के बाद खेल देखने पहुंचे अतिथियों और खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए संगीत की प्रस्तुति की गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. कुलजीत कौर, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जगसीर सिंह, खो-खो चैंपियन्स के फाउंडर प्रिंस राज और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे। हौसला बढ़ाते हुए जगसीर सिंह ने कहा कि आप लोग खूब मेहनत कीजिए, ताकि आप लोग अपने देश के लिए खेल सके और दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन

पहले दिन के मुकाबले
दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी कॉलेज में तीन दिवसीय चलने वाले इस खेल में पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिसमें से एक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। खेल की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम और मशाल जलाकर की गई। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. कुलजीत कौर, उप-प्रधानाचार्य प्रो. अरुण झा, मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्मला भाटी मौजूद रहीं।

बताते चलें कि इस चैंपियनशिप में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें मगध वॉरियर्स, मराठा स्ट्राइकर्स, पंजाब पैंथर्स, राजस्थान लायंस, तमिल टाइगर्स और अवध फाइटर्स शामिल हैं। पहला मुकाबला पंजाब पैंथर्स और मराठा स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मराठा स्ट्राइकर्स ने एक अंक से जीत हासिल की। मराठा स्ट्राइकर्स ने मुकाबले में 15 अंक, जबकि चुनौती देते हुए पंजाब पैंथर्स ने 14 अंक हासिल किए थे।

दूसरा मुकाबला मगध वॉरियर्स और राजस्थान लायंस के बीच खेला गया। इसमें मगध वॉरियर्स ने तीन अंक से जीत दर्ज की। मगध वॉरियर्स ने 23 अंक प्राप्त किए, जबकि राजस्थान लायंस ने 20 अंक हासिल किए। इसके अलावा तीसरा मुकाबला अवध फाइटर्स और तमिल टाइगर्स के बीच हुआ। इसमें अवध फाइटर्स ने चार अंक की बढ़त से बाजी मारी। उसने 20 अंक दर्ज किए, जबकि तमिल टाइगर्स 16 अंक ही हासिल कर सके। वहीं, चौथा मुकाबला पंजाब पैंथर्स और मगध वॉरियर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला 19-19 के साथ बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरे दिन के मुकाबले
मंगलवार को दूसरे दिन सुबह आठ बजे से मुकाबले शुरू हुए। दिनभर में 10 राउंड मैच खेले गए, जबकि समयाभाव के कारण एक मैच 15 अक्तूबर के लिए स्थगित किया गया। तमिल टाइगर्स, अवध फाइटर्स, राजस्थान लायंस, मराठा स्ट्राइकर्स और मगध वॉरियर्स ने अपने-अपने राउंड में जीत दर्ज की।

पहले राउंड में तमिल टाइगर्स ने मराठा स्ट्राइकर्स को, अवध फाइटर्स ने राजस्थान लायंस को, तमिल टाइगर्स ने मगध वॉरियर्स को दो अंकों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, राजस्थान लायंस ने पंजाब पैंथर्स को 18 अंकों से और मराठा स्ट्राइकर्स ने अवध फाइटर्स को 12 अंकों से हराकर जीत हासिल की।

इसके अलावा, दूसरे राउंड में तमिल टाइगर्स ने पंजाब पैंथर्स  चार अंकों, मगध वॉरियर्स ने अवध फाइटर्स को 20 अंकों, मगध वॉरियर्स ने मराठा स्ट्राइकर्स को 18 अंकों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, राजस्थान लायंस ने मराठा स्ट्राइकर्स और पंजाब पैंथर्स ने अवध फाइटर्स को दो अंकों से हराकर जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed