फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sports Complex of DDA inaugurated by Lieutenant Governor VK Saxena

Delhi: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- अच्छे खिलाड़ी देगा नया खेल परिसर

Sat, 19 Aug 2023 08:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Aug 2023 08:35 AM IST
सार

इस अवसर पर सक्सेना ने कहा कि द्वारका का यह खेल परिसर देश को अच्छे खिलाड़ी देगा। उन्होंने बताया कि द्वारका को डीडीए द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया गया है और यह राजधानी का गौरव बन गया है।

विज्ञापन
Sports Complex of DDA inaugurated by Lieutenant Governor VK Saxena
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने द्वारका सेक्टर-17 में उद्घाटन किया। यह कॉम्प्लेक्स 23.13 एकड़ में फैला हुआ और 92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। 

विज्ञापन


इस अवसर पर सक्सेना ने कहा कि द्वारका का यह खेल परिसर देश को अच्छे खिलाड़ी देगा। उन्होंने बताया कि द्वारका को डीडीए द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया गया है और यह राजधानी का गौरव बन गया है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की ताकि सभी बच्चे और युवा खेल संबंधी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर खेल से जुड़ें और खुद को फिट रखें। 
विज्ञापन


इस अभियान के परिणामस्वरूप दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया है। नया खेल परिसर इंडोर और अन्य खेलों के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, स्कवॉश, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर्स, टेनिस, स्केटिंग जैसे आउटडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। इसके अलावा इसमें टोडलर पूल सहित स्वीमिंग पूल, मल्टी जिम, योगा सेंटर, एरोबिक्स, जिमनास्टिक्स भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में आधुनिक कैफेटेरिया भी है, जहां खेल प्रशंसक अपना गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विविध खेलों में उत्कृष्टता के तीन केंद्र, द्वारका में गोल्फ कोर्स दिसंबर, 2023 तक पूरा होने की संभावना है। वहीं जून, 2024 तक रोहिणी में एक्वेटिक्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होने की उम्मीद है। इस अवसर पर सांसद प्रवेश साहिब सिंह, डीडीए के उपाध्यक्ष सुभाशीष पंडा समेत डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यहां 1, 3 और 5 वर्ष की सदस्यता लेकर विभिन्न खेल सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं। इस खेल परिसर में वरिष्ठ नागरिकों, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए विशेष छूट है। इसके अलावा अस्थायी सदस्यता 3 माह के लिए उपलब्ध है। कॉरपोरेट मेंबरशिप, नॉन-रेजिडेंट्स, फॉरेन कैटेगरी मेंबरशिप भी दी जा रही है। ऐसे व्यक्ति जो नियमित सदस्यता नहीं चाहते हैं, उनके लिए पे एंड प्ले सुविधा भी उपलब्ध है। 

सेक्टर-8 और 19 में तैयार हो रहे केंद्र 
द्वारका सेक्टर 8 में कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी और सेक्टर-19 में टेनिस और शूटिंग के लिए, सेक्टर 23 में फुटबॉल और हॉकी के लिए केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त द्वारका सेक्टर-24 में 157.92 एकड़ में फैला हुआ गोल्फ कोर्स भी तैयार किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed