फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sports car get out of control hits pillar, one tyre gone out near jawahar lal nehru stadium delhi

बेकाबू होकर खम्भे से टकराई स्पोर्ट्स कार, एक पहिया निकल कर हुआ अलग, ऐसा हुआ हाल

Mon, 29 Oct 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
sports car get out of control hits pillar, one tyre gone out near jawahar lal nehru stadium delhi
स्पोर्ट्स कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार का शौक पहले भी कई जानें ले चुका है लेकिन फिर भी तेज गाड़ियां चलाने से बाज नहीं आते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास बीती रात हुआ जब एक स्पोर्ट्स कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


यह हादसा इतना भयानक था कि कार का एक पहिया तक निकल कर अलग हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार एक लड़की चला रही थी और हादसे के बाद कार में बैठे उसके साथी और वो गाड़ी छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन


मालूम हो कि लोधी कॉलोनी में इन दिनों फूड फेस्टिवल चल रहा है। इसी में शिरकत करने आए कुछ लोग रात में अपनी मोडिफाइड स्पोर्ट्स कार लेकर निकले। कार ने अचानक यूटर्न लिया और तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण बिगड़ गया और कार खंभे से जा टकराई। इसके बाद कार का एक पहिया निकल गया। इसे संयोग ही कहेंगे कि न कार की चपेट में कोई आया न कार में बैठे लोगों को कुछ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed