फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sport Physiotherapist won abducted Echo

फिजियोथेरेपिस्ट को अगवा कर इको स्पोर्ट लूटी

Wed, 02 Apr 2014 12:50 AM IST
Echo sport car won
Echo sport car won Updated Wed, 02 Apr 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sport Physiotherapist won abducted Echo

एएलटी के पास राजनगर में सोमवार रात कार सवार तीन बदमाशों ने डॉक्टर जॉन को अगवा कर लग्जरी कार (इको स्पोर्ट) लूट ली। उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें रईसपुर के पास सड़क किनारे खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन


बदमाश उनका मोबाइल, चेन और घड़ी भी लूटकर ले गए। वे यशोदा अस्पताल और हर्ष पोली क्लीनिक में प्रैक्टिस करते हैं। सोमवार को ही वे कार खरीदकर लाए थे। कविनगर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


डॉक्टर जॉन ने बताया कि वह नेहरूनगर द्वितीय ई-ब्लॉक में रहते हैं। सोमवार रात करीब एक बजे वे मोदीनगर में दोस्त से मिलकर वापस लौट रहे थे। एएलटी के पास राजनगर में कार सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। उन्हें लगा कि शायद रास्ता पूछ रहे हैं। तभी कार से तीन बदमाश उतरे। उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश उनकी कार में ही बैठ गए, जबकि एक बदमाश अपनी कार लेकर चलता रहा। उन्हें बंधक बनाकर रईसपुर के पास खेत में गिराकर कार लेकर भाग गए। वे किसी तरह बंधनमुक्त हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी।


कविनगर एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि बदमाशों की सुरागकशी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुराने बदमाशों के फोटोग्राफ भी डॉक्टर को दिखाए जा रहे हैं, ताकि कुछ पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed