फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   speeding Creta ran over an elderly couple crossing road

Delhi News: टहलने निकले बुजुर्ग पति-पत्नी को कार ने रौंदा, वाहन जब्त; आरोपी अभी भी फरार

Thu, 10 Apr 2025 08:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 08:02 AM IST
सार

दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर एक हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
speeding Creta ran over an elderly couple crossing road
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

जीटी करनाल रोड पर स्वरूप नगर इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को रौंद दिया। मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी ने तुरंत घायलों को गाड़ी में डाला और शालीमार बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां राम प्यारी (65) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सोमदत्त (66) की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, दोनों की मौत की सूचना मिलते ही आरोपी भाग गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को कॉल कर हादसे की सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस नरेला स्थित आरोपी के घर पहुंची और कार बरामद कर ली।
विज्ञापन


आरोपी प्रिंस कुमार की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह 8:26 बजे शालीमार बाग के एक निजी अस्पताल से हादसे की सूचना मिली थी। जीटी करनाल रोड, स्वरूप नगर के एंट्री प्वाइंट के पास पुलिस को हादसे का कोई चश्मदीद नहीं मिला। पुलिस को मृतकों के पास से आधार कार्ड मिले जिससे उनकी पहचान गली नंबर-10, एफ-ब्लॉक, सिंधी कालोनी, स्वरूप नगर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed