फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speeding car hit traffic constable in Delhi

तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक कांस्टेबल को उड़ाया

Tue, 25 Nov 2014 03:59 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
Speeding car hit traffic constable in Delhi

दिल्ली के कोतवाली इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने वाहनों की स्पीड जांच रहे ट्रैफिक कांस्टेबल अमन सिंह (25) को उड़ा दिया। हादसे में कांस्टेबल दो-तीन फुट उछलकर कार की डिग्गी पर गिरने के बाद सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन


उसके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार सहित भाग निकला। मामला दर्जकर पुलिस गाड़ी के नंबर से ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमन कोतवाली ट्रैफिक सर्किल में कार्यरत है। रविवार सुबह वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सलीमगढ़ किले के पास रिंग रोड पर वाहनों की रफ्तार जांच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन को रोकने का किया था प्रयास, गाड़ी समेत ड्राइवर फरार

Speeding car hit traffic constable in Delhi
इंटरसेफ्टर पर मौजूद एक सिपाही ने 11:30 बजे वायरलेस पर मैसेज कर बताया कि सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर कार 100 की रफ्तार से जा रही है। करीब 1.5 किलोमीटर दूर बेरिकेड पर मौजूद अमन ने उसे रोकने का प्रयास किया।

ड्राइवर आड़ी-तिरछी कार चलाकर बेरिकेड को पार करते हुए अमन की ओर बढ़ा। ट्रैफिक कांस्टेबल ने दोनों हाथ उठाकर उसे रुकने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ाते हुए अमन को टक्कर मार दी। बचाव में कांस्टेबल ने अपना हाथ बोनट पर रख दिया लेकिन टक्कर की वजह से वह दो-तीन फीट उछलकर कार की डिग्गी पर गिरने के बाद सड़क पर गिर गया।

वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने अमन को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। टक्कर और सड़क पर गिरने से अमन के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। उसका एक हाथ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed