तेज रफ्तार कार पलटने से एक की मौत, 8 जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका नार्थ इलाके में बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार में सवार एक
महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत आठ लोग जख्मी हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने कार चला रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि द्वारका सेक्टर-4 के पेट्रोल पंप के पास एक कार पलट गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार 9 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अनिता सिंह (45) को मृत घोषित कर दिया।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई
जबकि अन्य घायलों लक्ष्मण, यश, रवि, आयूष, आर्यन, इशांत, इंशिता और नंदिका का आयुष्मान अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
अनिता सिंह द्वारका सेक्टर चार की रहने वाली थी। उनके पति का देहांत हो चुका है। दशहरे के दिन पूरा परिवार अपने परिचितों से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं। घटना के समय सभी सेक्टर छह द्वारका से अपने परिचित के घर से लौट रहे थे।
कार को यश चला रहा था। पेट्रोल पंप के पास मोड़ होने की वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार कई बार पलटी। पुलिस ने यश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।