फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speeding bike crashes into parked car on Delhi-Dehradun Expressway; youth dies

Delhi NCR News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी कार से भिड़ी, युवक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
-शास्त्री पार्क इलाके में हुई घटना, पुलिस ने लापरवाही से मौत की प्राथमिकी की दर्ज
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बाइकों का प्रवेश प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर पंचर खड़ी कार में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सैयद अमान अली (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मोहम्मद फैज (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेसवे पर बाइक सवारों का प्रवेश प्रतिबंधित है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह एक कार पंचर होने के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। चालक टायर बदल रहा था। करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने कार को टक्कर मार दी। अमान की मौके पर मौत हो गई, जबकि फैज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक है। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अमान चुड़ीवालान जामा मस्जिद इलाके में रहता था और किताबों का काम करता था। फैज भी जामा मस्जिद क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, बाइक की रफ्तार 80-100 किमी/घंटा के बीच रही होगी। हादसे के बाद कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने हेलमेट बरामद किए हैं और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed