{"_id":"598b1c224f1c1bd91a8b4719","slug":"speed-sensor-to-be-made-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर लगेंगे स्पीड सेंसर, वाहनों की आवाज से माप लेंगे गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगेंगे स्पीड सेंसर, वाहनों की आवाज से माप लेंगे गति
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले ट्रैफिक चालान से बच नहीं पाएंगे। अभी तक सीसीटीवी से वाहनों की अधिक रफ्तार पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही स्पीड सेंसर भी लगाने की तैयारी है। यह आपके वाहन की आवाज से स्पीड निकालकर कंट्रोल रूम को सूचना दे देगा।
विज्ञापन
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसों की मुख्य वजह वाहनों की तय सीमा से अधिक रफ्तार है। इस पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन कुछ वाहन इससे भी बचकर निकल जाते हैं। प्राधिकरण की मंशा है कि एक्सप्रेसवे के किनारे स्पीड सेंसर डिवाइस लगा दिए जाएं।
विज्ञापन
यह ऐसी डिवाइस है जो वाहनों की गति आवाज से माप लेगी। डिवाइस एक्सप्रेसवे पर लेन के ऊपर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर वाहनों की स्पीड दिखाती रहेगी। इससे वाहन चालक का ध्यान इस पर जाते ही वह स्पीड कम कर लेगा। यह डिवाइस टोल प्लाजा पर बने कंट्रोल रूम को भी वाहन की स्पीड का डाटा भेज देगा, जिससे चालान कट जाएगा।
विज्ञापन
यह डिवाइस फिलहाल जर्मनी और पेरू के हाइवे पर लगे हैं। जर्मनी में लगे डिवाइस की लागत ज्यादा है। इस वजह से पेरू से मंगवाने की बात चल रही है। इसे उन जगहों पर लगाया जाएगा, जहां पर अधिक हादसे होते हैं। प्राधिकरण के मुताबिक एक टोल प्लाजा से दूसरे के बीच वाहन सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ते हैं। ऐसे पांच से छह जगहों पर यह डिवाइस लगेगी। इसका खर्च जेपी कंपनी उठाएगी।