फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special vigilance secretary made serious allegations against Kejriwal government

Delhi: AAP सरकार और नौकरशाह आमने-सामने, सतर्कता सचिव ने संवेदनशील मामलों की फाइलें नष्ट होने की जताई आशंका

Tue, 16 May 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 May 2023 11:09 PM IST
सार

राजशेखर ने रिपोर्ट में दावा किया है कि दिल्ली सचिवालय में उनके कमरे की सोमवार और मंगलवार के बीच तलाशी ली गई। 15 मई को भारद्वाज के निर्देश मिलने के बाद उनके पास रखी 76 गोपनीय फाइलों को जांच किए बगैर भेज दिया।

विज्ञापन
Special vigilance secretary made serious allegations against Kejriwal government
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण और आबकारी नीति मामले की जांच में शामिल विशेष सतर्कता सचिव राजशेखर ने संवेदनशील मामलों से संबंधित फाइलें नष्ट किए जाने की आशंका जताई है। विभाग के सचिव और मुख्य सचिव के साथ किए संवाद में उन्होंने सचिवालय स्थित कार्यालय की तलाशी और फाइलों की फोटोकॉपी लेने की आशंका जताई है। हालांकि, सरकार ने उन्हें भ्रष्ट अधिकारी बताते हुए 13 मई को जारी उनसे काम वापस लेने के आदेश के बावजूद फाइलें अपने पास रखने में उनकी रुचि पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


एलजी वीके सक्सेना कार्यालय को सौंपी गई एक रिपोर्ट में राजशेखर ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कमरों में छेड़छाड़ की गई और गोपनीयता भंग होने की भी संभावना है। राजशेखर ने 15 मई को वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जवाब में कहा था कि उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोका जा रहा है। आबकारी नीति और मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण जैसे संवेदनशील मामलों से संबंधित गंभीर खतरे और दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई है।

विज्ञापन

उन्होंने इस मामले पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में ले जाने को कहा है। दिल्ली के सतर्कता मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 13 मई को कथित रूप से जबरन वसूली रैकेट चलाने और सुरक्षा धन की मांग करने के लिए राजशेखर के खिलाफ शिकायतों का हवाला देते हुए अधिकारी को सौंपे गए सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश दिया था। सूत्रों का कहना है कि राजशेखर कथित दिल्ली शराब घोटाले और मुख्यमंत्री के बंगले के नवीनीकरण की जांच कर रहे सतर्कता अधिकारी हैं।

तड़के तीन बजे तक तलाशी के लगाए आरोप
राजशेखर ने रिपोर्ट में दावा किया है कि दिल्ली सचिवालय में उनके कमरे की सोमवार और मंगलवार के बीच तलाशी ली गई। 15 मई को भारद्वाज के निर्देश मिलने के बाद उनके पास रखी 76 गोपनीय फाइलों को जांच किए बगैर भेज दिया। इसमें अधोहस्ताक्षरी को फाइलों की जांच नहीं करने का निर्देश दिए गए थे। हालांकि, 12 बेहद संवेदनशील फाइलें जिनमें आबकारी नीति और सीएम के आवास के नवीनीकरण से संबंधित फाइलें नहीं भेजी गईं और अपने कब्जे में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed