{"_id":"5e3d7f5b8ebc3ee61a2ae9d0","slug":"special-vigil-is-being-conducted-in-the-areas-of-protest-suspects-from-shaheen-bagh-to-khureji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन वाले इलाकों में बरती जा रही विशेष सतर्कता, शाहीन बाग से लेकर खुरेजी तक में संदिग्धों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन वाले इलाकों में बरती जा रही विशेष सतर्कता, शाहीन बाग से लेकर खुरेजी तक में संदिग्धों पर नजर
Fri, 07 Feb 2020 08:46 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग समेत कुल 16 जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है, जिसे देखते हुए मतदान के दिन विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रदर्शन वाले इलाकों से गुजरने वाले वाहनों को बैरिकेड पर रोककर सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस इलाके में पैदल गश्त कर रही है।
विज्ञापन
शाहीन बाग, खुरेजी, तुर्कमानगेट, निजामुद्दीन, जाफराबाद, जामिया सहित कई दूसरे इलाके में सीएए-एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। शनिवार को मतदान को देखते हुए इन इलाकों में पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों को भी यहां तैनात कर दिया गया है। किसी पर शक होने पर पुलिस उन्हें रोककर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया मार्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यहां गोली चलने की घटना से माहौल खराब हो गया। पुलिस को आशंका है कि मतदान के वक्त अराजकतत्व माहौल खराब करने के लिए उपद्रव कर सकते हैं। इसलिए पुलिस भी अपनी तरफ से कोई चूक बरतना नहीं चाहती है। इसके अलावा तुर्कमान गेट पर भी पुलिस हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनस्थल के आयोजकों से भी अपनी ओर से सतर्कता बरतने की सलाह दी है।