{"_id":"5bb38228867a5570e67e1ff4","slug":"special-trains-to-run-in-festive-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह करेगी आसान, देखें अपने गंतव्य की ट्रेनों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह करेगी आसान, देखें अपने गंतव्य की ट्रेनों की लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Oct 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गापूजा, दीपावली व छठ त्योहार को ध्यान में रखकर रेलवे आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ये ट्रेनें कुल 230 फेरे लगाएंगी। दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा लखनऊ के लिए भी दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा (04998/04997) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 04998 बठिंडा-वाराणसी स्पेशल रात 8.50 बजे प्रत्येक रविवार को 14 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04997 वाराणसी से बठिंडा के लिए रात के 9.20 बजे प्रत्येक सोमवार को 15 नवंबर से 19 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुलतानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद स्टेशन पर भी ठहरेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा निजामुद्दीन-लखनऊ के बीच भी साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन संख्या 04420 निजामुद्दीन से लखनऊ के लिए रात 8.50 बजे प्रत्येक सोमवार को 15 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन 04419 शाम 6.50 बजे प्रत्येक बृहस्पतिवार को 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी। एक अन्य ट्रेन लखनऊ के लिए आनंद विहार से चलेगी। ट्रेन संख्या 04422 आनंद विहार से रात 9.05 बजे प्रत्येक बुधवार को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच चलेगी। वापसी दिशा में लखनऊ से यह ट्रेन शाम 6.50 बजे प्रत्येक मंगलवार को 16 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच चलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए एक अन्य ट्रेन 04502/04501 नंगलडैम से भी चलेगी। ट्रेन संख्या 04502 नांगलडैम से रात के 11.45 बजे प्रत्येक सोमवार को 15 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच चलेगी व लखनऊ स्टेशन दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04501 लखनऊ से रात 9.30 बजे प्रत्येक मंगलवार को 16 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच चलेगी।
माता वैष्णव देवी के लिए दो स्पेशल ट्रेन
indian railway
दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें एक ट्रेन पुरानी दिल्ली से चलेगी व दूसरी आनंद विहार से चलेगी। ट्रेन संख्या 04409 दिल्ली जंक्शन से शाम 6.25 बजे चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को 16 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04410 कटरा से दोपहर 1.30 बजे प्रत्येक बुधवार, शनिवार व सोमवार को 17 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच चलेगी।
वैष्णो देवी कटड़ा के लिए आनंद विहार से सप्ताह में दो दिन एसी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार से रात के 11 बजे चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी। कटरा से यह ट्रेन 04402 रात के 11.30 बजे प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 16 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच चलेगी। एक अन्य ट्रेन वाराणसी से कटरा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04612 कटरा से वाराणसी के लिए रात 11.30 बजे प्रत्येक रविवार को 21 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04611 वाराणसी से कटरा के लिए सुबह 6 बजे चलेगी। प्रत्येक मंगलवार को यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच चलेगी। एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04924/04923 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच चलेगी।