फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special trains for festive season for diwali and chhath

त्यौहारों पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेन: वाराणसी, पटना, धनबाद के लिए खास सुविधा

Wed, 26 Oct 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
special trains for festive season for diwali and chhath

त्यौहारों को ध्यान में रख रेलवे ने ना केवल लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन चला रही है बल्कि दिल्ली आसपास के क्षेत्रों के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


रेलवे ने दिल्ली-धनबाद, दिल्ली-पटना के साथ ही निजामुद्दीन-पलवल, गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच पूजा स्पेशल ईएमयू ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नई दिल्ली-पटना एसी एक्सप्रेस व आनंद विहार-वाराणसी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाएगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04444/04443 ईएमयू ट्रेन निजामुद्दीन-पलवल के बीच 20 फेरे लगाएगी। निजामुद्दीन से यह ट्रेन 11:45 बजे चलेगी और पलवल दोपहर 1 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल से यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे चलेगी और निजामुद्दीन 3:15 बजे पहुंचेगी। 28 अक्तूबर से 6 नवंबर के बीच यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04442/04441 गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच चलेगी।

लंबी दूरी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

special trains for festive season for diwali and chhath
गाजियाबाद से यह ट्रेन 10:55 बजे चलेगी और अलीगढ़ दोपहर 1:15 बजे दोपहर पहुंचेगी। अलीगढ़ से यह ट्रेन दोपहर बाद 1:25 बजे चलेगी और गाजियाबाद दोपहर बाद 3:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 28 अक्तूबर से 6 नवंबर के बीच चलेगी।

लंबी दूरी की पूजा स्पेशल ट्रेनों में एक ट्रेन नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी तो दूसरी आनंद विहार-वाराणसी के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04440 आनंद विहार से 1 व 3 नवंबर को रात 10:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर बाद 1:30 बजे पटना पहुचेगी।

ट्रेन संख्या 04439 पटना से 2 व 4 नवंबर को दोपहर बाद 3:30 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय ठहरेगी।

एक अन्य ट्रेन 04424 आनंद विहार से वाराणसी के लिए 27 व 28 अक्तूबर को रात 9:50 बजे चलेगी व वाराणसी अगले दिन सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शांहजहांपुर, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed