फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special training of Vedic education- Kriya Yoga- Sanatan Dharma will be held on 5th June at Ramlila Maidan, De

Yoga Special: दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 जून को होगा वैदिक शिक्षा क्रियायोग सनातन धर्म का विशेष प्रशिक्षण

Wed, 04 Jun 2025 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 05:45 PM IST
सार

विश्वबंधुत्व की सम्यक स्थापना से पृथ्वी पर सुख और शांति आएगी। इस विचार को मानने वाले अनेक लोगों को अब यह विश्वास हो गया है कि मृत्युंजय महावतार बाबा जी सशरीर उपस्थित हैं।

विज्ञापन
Special training of Vedic education- Kriya Yoga- Sanatan Dharma will be held on 5th June at Ramlila Maidan, De
योगी सत्यम, क्रियायोग गुरु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्वबंधुत्व की सम्यक स्थापना से पृथ्वी पर सुख और शांति आएगी। इस विचार को मानने वाले अनेक लोगों को अब यह विश्वास हो गया है कि मृत्युंजय महावतार बाबा जी सशरीर उपस्थित हैं। बाबा जी समस्त दृश्य और अदृश्य सृष्टियों से अपार प्रेम करते हैं और सभी रचनाओं में एकत्व की स्थिति में रहते हैं। क्रियायोग-सनातन धर्म में इस अवस्था को कैवल्य अवस्था कहा जाता है। 

विज्ञापन


क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान प्रयागराज के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वामी योगी सत्यम ने बताया कि इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए पांच जून को रामलीला मैदान, दिल्ली में वैदिक शिक्षा एवं क्रियायोग-सनातन धर्म का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें भारत सहित दुनिया के कई देशों के योग साधक हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह आयोजन रामलीला मैदान, पांडव नगर में बापू नेचर केयर के नजदीक सुबह छह बजे से किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व क्रिया योग गुरु स्वामी योगी सत्यम सनातन धर्म क्रिया योग की अंतरराष्ट्रीय प्रचार यात्रा के तहत स्विटजरलैंड और फ्रांस में क्रिया योग की कक्षाएं चलाकर दिल्ली लौटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed