फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train will run on many routes from Delhi in view of festivals

Special Train: त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने कसी कमर, कई रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; लिख लें ये तारीख

Thu, 05 Sep 2024 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Sep 2024 08:52 PM IST
सार

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कसनी शुरू कर दी है। रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। आइए जानते हैं अहम तारीखें।

विज्ञापन
Special train will run on many routes from Delhi in view of festivals
दीपावली-छठ पर चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कसनी शुरू कर दी है। रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में रेलवे ने ट्रेन संख्या 04038/04037 दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक ट्रेन निजामुद्दीन-पुणे-निजामुद्दीन स्टेशन के बीच भी चलेगी उधर, रेलवे ने जल्द ही ताजनगरी से भोले बाबा की नगरी के लिए वंदे भारत ट्रेन भी चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख ट्रेन संख्या 04038 दिल्ली जंक्शन से 27 अक्तूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को आजमगढ़ के लिए आरक्षित ट्रेन चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 04037 आजमगढ़ से 28 अक्तूबर, 4, 11 और 18 नवंबर को चलेगी। तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 16 कोच वाली ट्रेन होगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन निजामुद्दीन-पुणे-निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04192 निजामुद्दीन से 26 अक्तूबर व 2 नवंबर को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01491 पुणे से 25 अक्तूबर व 1 नवंबर को निजामुद्दीन के लिए चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए स्टेशनों के बीच वंदे भारत के विस्तार की योजना के तहत नई वंदे भारत ट्रेन आगरा-वाराणसी-आगरा के बीच चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन के मार्ग से चलेगी। 7 घंटे में 573 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन तय करेगी। वाराणसी से आगरा के बीच ट्रेन का परिचालन दोपहर 3:20 बजे चलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर शाम 4:50 बजे पहुंचने के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। रात 10:20 बजे आगरा कैंट जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में आगरा कैंट से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन शुक्रवार को मेंटनेंस की वजह से नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed