फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train will run from New Delhi for devotees visiting Kamakhya temple

Kamakhya Special Train: कामाख्या मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, नई दिल्ली से चलेगी विशेष ट्रेन 

Sun, 26 Jun 2022 04:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 04:54 AM IST
सार

नई दिल्ली से कामाख्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन संख्या 04002 मध्यरात्रि 12:05 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी।वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी कोच वाली यह ट्रेन होगी। 

विज्ञापन
Special train will run from New Delhi for devotees visiting Kamakhya temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कामाख्या मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से कामाख्या के लिए यह ट्रेन रविवार को रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयाग जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोगांईगांव व गोलपाड़ा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली कामाख्या स्पेशल नई दिल्ली से मध्यरात्रि 12:05 बजे रवाना होगी। वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी कोच वाली यह ट्रेन होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 22655/22656 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट व ट्रेन संख्या 16031/6032 चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-चेन्नई एक्सप्रेस की सेवा को भी बहाल करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22655 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन 6 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और निजामुद्दीन-एर्नाकुलम साप्ताहिक प्रत्येक शुक्रवार को 8 जुलाई से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 16031 चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा सप्ताह में 3 दिन चलने वाली ट्रेन 3 जुलाई से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 जुलाई से चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed