{"_id":"5c915dfcbdec221450545448","slug":"special-train-to-run-for-varanasi-lucknow-allahabad-and-mumbai-on-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे ने यात्रियों को दिया तौफा, अब सफर होगा और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे ने यात्रियों को दिया तौफा, अब सफर होगा और आसान
Wed, 20 Mar 2019 02:54 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ, नई दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद के बीच भी ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04215/04216 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ होली स्पेशल चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04215 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 22 व 24 मार्च को रात 11 बजे लखनऊ से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04216 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 24 व 26 मार्च को दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। रात 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मार्ग में बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 04213 वाराणसी से 23 और 25 को रात 9:20 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04214 नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल 23 व 25 मार्च को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मार्ग में सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल 23 और 24 मार्च को चलेगी। इलाहाबाद से रात्रि 08:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04118 आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद सुपरफास्ट होली स्पेशल रेलगाड़ी 24 और 25 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजे चलकर उसी दिन शाम 7:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक और अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
एक अन्य ट्रेन 20 मार्च को वाराणसी से दोपहर 1:55 बजे मुंबई के लिए चलेगी। मार्ग में दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर तथा इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर ठहरेगी।