Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special preparation of Railways for the convenience of passengers

Delhi NCR News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की खास तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, खुफिया टीम की तैनाती
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा की सुविधा के लिए खास इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। होली पर यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए रेलवे 100 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगी। वहीं, प्लेटफाॅर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन परिसर में ही टेंट के इंतजाम किए गए हैं, जहां एलईडी स्क्रीन से ट्रेनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्टेशनों पर मोबाइल शौचालय का इंतजाम किया गया है। विशेष तौर पर किसी अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए डॉग स्कॉवड की टीम की तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे पुलिस की खुफिया इकाइयां केंद्रीय खुफिया विभाग के साथ नियमित संपर्क में हैं। आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों के पहचान पत्र की गहन जांच के लिए टीम उतारी गई है। खास बात यह भी है कि दिल्ली के सभी मुख्य स्टेशन पर एंबुलेंस की तैनाती के साथ डॉक्टरों की टीम की नियुक्ति की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं्र
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से राजगीर, पटना, ओखा, आरा, गया, वाराणसी, छपरा, मुजफ्फरपुर, मुंबई सेंट्रल, जयनगर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, पुरी और राष्ट्रीय राजधानी से अन्य व्यस्त मार्गों पर 2 अप्रैल तक 100 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ को रोकने के लिए अजमेरी गेट की तरफ 4500 वर्ग फीट का पंडाल तैयार किया गया है। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल 2500 वर्ग फीट का पंडाल बना है। रेलवे स्टेशनों एयरपोर्ट की तरह यात्री होल्डिंग एरिया का गठन किया गया है। प्लेटफार्मों पर भीड़ नहीं उमड़े इसे ध्यान में रख प्रतीक्षा क्षेत्र, कवर टेंट, लाइटिंग, पंखे, वॉटर बूथ, पोर्टेबल टॉयलेट ब्लॉक, फूड स्टॉल, अतिरिक्त बुकिंग काउंटर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

दलालों व असामाजिक तत्वों पर रहेगी
नजर रेलवे अधिकारियों के साथ ही रेलवे पुलिस की खासतौर से तैनाती की गई है। साफ-सफाई के साथ ही स्काउट और गाइड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करेंगे। प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस, सिविल पुलिस में समन्वय बैठाया गया है। महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। खोजी कुत्तों के साथ तोड़-फोड़ रोधी जांच और जीआरपी व सिविल पुलिस के साथ संयुक्त निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम की तैनाती
हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और पानीपत रेलवे स्टेशनों पर एंबुलेंस तैनात की गई है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पर्याप्त संख्या में काम करने योग्य स्थिति में व्हील चेयर उपलब्ध हों सके। इसी तरह स्टेशन पर डॉक्टर की टीम को 25 मार्च तक के लिए तैनात किया गया है। सभी मुख्य स्टेशन पर ड्यूटी अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed