{"_id":"5d3c87758ebc3e6c935cf589","slug":"special-opd-for-elderly-in-safdarjung-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में होगा सफदरजंग, लगेगी बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में होगा सफदरजंग, लगेगी बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी
Sat, 27 Jul 2019 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल जल्द ही देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थानों में से एक होगा। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का। मोदी सरकार-2 में स्वास्थ्य मंत्री पद संभालने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को यहां दवाओं, चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए हर रविवार शुरू होने वाली ओपीडी, एमआरआई मशीन, कैथलैब और पथरी निकालने वाली मशीन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने विभिन्न वार्ड और आपातकालीन ब्लॉक में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने अस्पताल के जनऔषधि केंद्र में दवाओं के भंडारण का निरीक्षण भी किया। करीब दो घंटे अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रबंधन को सुझाव भी दिए। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एम्स के बाद सफदरजंग में हर रविवार को सुबह साढ़े 9 से साढ़े 12 बजे तक ओपीडी की शुरुआत 28 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में भर्ती आयुष्मान भारत योजना के मरीजों से उपचार के मुद्दे पर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। 22 नए एम्स जल्द शुरू कराने पर जोर है। 75 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में तब्दील किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू होंगी। इस दौरान सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता भी मौजूद थे।