{"_id":"67139c5ae44da3cbf9062856","slug":"special-clinic-started-in-safdarjung-hospital-for-patients-suffering-from-obesity-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटापे से परेशान मरीजों का भी होगा इलाज: सफदरजंग में विशेष क्लीनिक शुरू, मिलेगी बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटापे से परेशान मरीजों का भी होगा इलाज: सफदरजंग में विशेष क्लीनिक शुरू, मिलेगी बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा
Sat, 19 Oct 2024 05:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:17 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक विशेष क्लीनिक शुरू हो गया है। जहां मोटापे से परेशान मरीजों का ही इलाज होगा। यहां पर मरीजों को बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में विशेष क्लीनिक बैरिएट्रिक सर्जरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोटापे से परेशान मरीजों के लिए सफदरजंग अस्पताल में विशेष क्लीनिक शुरू हुआ है। साथ ही इस क्लीनिक में ब्लड प्रेशर बढ़ना, मधुमेह सहित दूसरे विशेष कारकों का भी इलाज मिलेगा। इस क्लीनिक में कोई भी मरीज ओपीडी से रेफर होकर इलाज करवा सकेगा। यहां आने वाले मरीजों को मोटापा कम करने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल के सर्जरी विभाग ने बैरिएट्रिक और मेटाबोलिक क्लीनिक को शुरू किया है। यहां पर मोटापे और मेटाबोलिक विकारों से जूझ रहे रोगियों को उपचार मिलेगा। अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना तलवार ने इस विशेष क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, सर्जरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. राज कुमार चेजारा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिवानी बी परुथी सहित अन्य वरिष्ठ संकाय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
क्लीनिक के उद्घाटन के बाद डॉ. तलवार ने कहा कि इस क्लीनिक की मदद से मोटापे और मेटाबोलिक विकारों की बढ़ती समस्याओं का हल निकाला जा सकेगा। डॉ. राज कुमार चेजारा ने कहा कि क्लीनिक शुरू होने के बाद मरीजों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल में आने वाले काफी मरीज मोटापे से परेशान हैं। इसके कारण शरीर पर दूसरे दुष्प्रभाव भी पड़ते हैं। साथ ही दिल सहित दूसरे रोग होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
डॉ. शिवानी बी. परुथी ने कहा कि क्लीनिक शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों को भी फायदा होगा जिन्हें रोग के लिए परेशान होना पड़ता है। डॉक्टरों ने बताया कि मेटाबॉलिक सिंड्रोम में ब्लड प्रेशर बढ़ना, खून में शक्कर बढ़ना, कमर के चारों तरफ बॉडी फैट का बढ़ना, और कोलेस्ट्रॉल का असामान्य लेवल सहित दूसरी परेशानी आती है। इनके कारण दिल का दौरा, स्ट्रोक सहित दूसरे रोग का खतरा बढ़ जाता है।
हमसफर पुस्तिका का विमोचन
समारोह के दौरान हमसफर नामक एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तिका में स्तन कैंसर रोगियों की सहायता करने के लिए विशेष जानकारी है। इसमें उक्त रोग के उपचार की पूरी जानकारी और सहायता प्रदान की गई है।