फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi Police arrested an illegal arms smuggler recovered 25 cm automatic pistol

मौत का सामान लेकर दिल्ली लाया अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 25 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद

Tue, 20 Oct 2020 02:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police arrested an illegal arms smuggler recovered 25 cm automatic pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मौत का सामान बांटने वाले एक अवैध हथियार तस्कर को दबोचा है। आरोपी अवैध हथियारों की खेप दिल्ली लेकर आया था। आरोपी के कब्जे से 25 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई हैं। अवैध हथियार तस्कर रवि मौर्या कई वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, यूपी व हरियाणा में बदमाशों को सप्लाई करता था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह को जांच में पता लगा कि मध्यप्रदेश के खारगांव, धार व बुरहानपुर से अवैध हथियार दिल्ली आ रहे हैं। जांच के दौरान ही एएसआई संजय को सूचना मिली थी कि धार, मध्यप्रदेश निवासी रवि हथियारों की खेप लेकर राममूर्ति पस्सी मार्ग, सेक्टर-11 रोहिणी में आएगा। एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने रवि मौर्या (25) को यहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 25 पिस्टल, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि वह गांव के ही जगत सिंह के कहने पर अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा। वह पिछले चार वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई कर रहा है। इन चार वर्षों में वह एक हजार से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है। अवैध पिस्टल जगत ही बनाता था।
विज्ञापन


जगत इतनी बढिया क्वालिटी की अवैध पिस्टल बनाता था कि असली व नकली में पहचान करना मुश्किल है। रवि जगत से 7500 रुपये में एक पिस्टल लेता था और उसे आगे 15 हजार में बल्क में बेचता था। अगर कोई एक पिस्टल खरीदता था तो उसे 25 से 35 हजार रुपये में देता था। हिसार, हरियाणा पुलिस ने 22 जनवरी को अवैध हथियार रखने के आरोप में संदीप, अमरदास, अजय और निशान को गिरफ्तार किया था। इन लोगों को अवैध हथियार रवि ने दिए थे। हिसार, हरियाणा पुलिस ने रवि को भी गिरफ्तार किया था। कोरोना महामारी का कारण रवि जेल से जमानत पर बहार आया था। जेल से बहार आते ही फिर से अवैध हथियार सप्लाई करने लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed