फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special cell arrested two most wanted miscreants in Delhi

स्पेशल सेल ने दिल्ली के दो मोस्ट वांटेड बदमाशों को दबोचा, सुनील राठी गिरोह का है एक बदमाश

Mon, 27 Jan 2020 09:53 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
special cell arrested two most wanted miscreants in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो मोस्ट वांटेड बदमाशों अमित उर्फ दबंग और रवि उर्फ मुनिया को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मकोका केस में वांछित अमित उर्फ दबंग पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। रवि पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार व हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। अमित टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का शार्प शूटर है, जबकि रवि, सुनील राठी व नीरज बवानिया गिरोह का बदमाश है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार गांव ताजपुर कलां, दिल्ली निवासी अमित उर्फ सोनू उर्फ दबंग (25) को बारापुला पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया है। उस पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांव बारोना, जिला सोनीपत हरियाणा निवासी रवि उर्फ मुनिया (33) के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


गैंगस्टर नीतू दबोदिया के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके गिरोह के ज्यादातर बदमाश राजेश बवानिया (इस समय जेल में) गिरोह में शामिल हो गए थे। सुनील राठी व टिल्लू ताजपुरिया राजेश बवानिया गिरोह का समर्थन करते थे। वर्ष 2012 में अमित दबंग व टिल्लू ताजपुरिया की जितेन्द्र उर्फ गोगी से गैंगवार चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी कोर्ट में अमित ने वर्ष 2014 में जितेन्द्र गोगी पर गोली चला दी थीं। गोगी मामूली रूप से घायल हो गया था। वर्ष 2015 में अमित दबंग ने गोगी गिरोह के अमित उर्फ कमांडो की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद अमित उर्फ दबंग गिरफ्तार हुआ था। रवि उर्फ मुनिया सुनील राठी और नीरज बवानिया गिरोह का बदमाश था। 


गैंगस्टर राजेश बवानिया ने नीरज बवानिया व सुनील राठी को कमजोर करने के लिए रवि उर्फ मुनिया पर हमले की साजिश रची थी। इस हमले में रवि के बजाय उसका भाई मारा गया था। इसका बदला लेने के लिए रवि ने अमित उर्फ दबंग के साथ मिलकर रवि उर्फ लांबा के भाई जोगिंदर उर्फ सोनू की हत्या कर दी थी। मृतक राजेश बवानिया गिरोह का बदमाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed