फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speaker Ramniwas Goyal said that many important legislative works were done in the seventh assembly

Delhi Election: सातवीं विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए, अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने किया दावा

Fri, 03 Jan 2025 09:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 Jan 2025 09:01 PM IST
सार

सातवीं विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि सातवीं विधानसभा ने समितियों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया। विभिन्न समितियों की 19 रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। 

विज्ञापन
Speaker Ramniwas Goyal said that many important legislative works were done in the seventh assembly
रामनिवास गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवीं दिल्ली विधानसभा के पांच साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए गए। इस दौरान कुल 1095 प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया। नियम-280 के तहत 702 विशेष उल्लेख मामले उठाए गए। विधानसभा ने कुल 28 विधेयक पारित किए, 4 सरकारी संकल्प और 14 अन्य संकल्प भी पारित हुए। 39 अल्पकालिक चर्चाएं और 13 ध्यानाकर्षण के विषय उठाए गए। 
विज्ञापन

 

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सातवीं विधानसभा ने समितियों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया। विभिन्न समितियों की 19 रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। कोरोना महामारी के दौरान 2020-21 में विधानसभा परिसर में कर्मचारियों के लिए व्यापक कोविड परीक्षण व्यवस्था की गई। वहीं, 25 जनवरी 2021 को विधानसभा में अशोक स्तंभ स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed