स्पेन का कोरोना संक्रमित जमाती दिल्ली एलएनजेपी अस्पताल से फरार, लुकआउट नोटिस जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन का रहने वाला 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित जमाती एलएनजेपी अस्पताल से फरार हो गया। उसे निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकालकर यहां भर्ती कराया गया था। आईपी एस्टेट थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
थाने में दी शिकायत में मेडिसिन विभाग के डॉ. सत्यजीत ने बताया कि यह स्पेनिश नागरिक मार्च के अंतिम सप्ताह से एलएनजेपी अस्पताल के मेडिसिन वार्ड नंबर-31 में था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इसका इलाज जारी था। 17 अप्रैल की सुबह अचानक यह वार्ड से चुपचाप गायब हो गया।
डॉक्टरों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पता न चलने पर सूचना एलएनजेपी अस्पताल की पुलिस चौकी में दी गई। छानबीन के बाद उसके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
खिड़की एक्सटेंशन में विदेशी शख्स के घरों में घुसने की अफवाह
मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में एक विदेशी नागरिक के सोसाइटी के कई घरों में घुसने की अफवाह उड़ गई, जिसके बाद सोसाइटी के लोग घरों से बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर इसकी सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को खिड़की एक्सटेंशन में रहने वाले संदीप सैनी ने शिकायत दी कि एक विदेशी नागरिक सोसाइटी के घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। संदिग्ध व्यक्ति ने दो बार उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया।
पीड़ित का दावा है कि उसने विदेशी नागरिक की फोटो अपने मोबाइल से खींच ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।