फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP Patron Mulayam Singh Yadav s health deteriorated shifted to ICU

मुलायम की तबीयत बिगड़ी : मेदांता की ICU में शिफ्ट, पीएम मोदी-सीएम योगी ने अखिलेश से जाना हाल

Mon, 03 Oct 2022 06:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Oct 2022 06:55 AM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
 

विज्ञापन
SP Patron Mulayam Singh Yadav s health deteriorated shifted to ICU
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन


दोपहर में जैसे ही पिता मुलायम सिंह की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तत्काल पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इटावा से मुलायम सिंह के भाई अभय राम व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली चले गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का उनका हाल जाना।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। डॉ. नितिन सूद की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार चल रहा है। डॉ नितिन सूद मेदांता के कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।
 

हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की थी मुलाकात 
खराब सेहत के चलते मुलायम सिंह यादव को अगस्त महीने में मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बीच हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। -उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्रीराम से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। -उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव से फोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों। -रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश से बात कर जाना मुलायम के स्वास्थ्य का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं।

योगी ने की अखिलेश से बात...
मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर सीएम योगी ने अखिलेश यादव से बात की। सीएम ने ट्वीट किया- आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed