फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP leaders went spice mall noida to see chhapaak movie police sent them back

'छपाक' देखने पहुंचे थे सपाई, पुलिस ने भगाया, अन्य लोगों को भी किया परेशान

Fri, 10 Jan 2020 04:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
SP leaders went spice mall noida to see chhapaak movie police sent them back
पुलिस ने सपा नेताओं को लौटाया वापस - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म छपाक को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 10 जनवरी को यह फिल्म देशभर के थियेटर में रिलीज हुई और फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन देश में कई जगह पर इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल भी हुआ।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ नोएडा के स्पाइल मॉल में हुआ जब शुक्रवार सुबह सपा नेताओं का एक दल फिल्म देखने पहुंचा। समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड, प्रदेश सचिव विकास यादव का कहना  है कि पार्टी ने तय किया है कि जो लोग यह फिल्म देख पाने में सक्षम नहीं हैं, हम उन्हें फिल्म छपाक की टिकट देंगे ताकि वो इसे देख सकें।
विज्ञापन


विकास का आरोप है कि हम स्पाइस सिनेमा पहुंचकर लोगों को टिकट बांट ही रहे थे कि इतने में पुलिस आ गई और कहा कि आप लोग टिकट नहीं देखोगे। तब विकास ने पूछा कि फिल्म क्यों नहीं देख सकते तो पुलिस ने कहा कि आप लोग समूह में आए हैं इसलिए आप फिल्म नहीं देख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से ये भी कहा कि हम तो फिल्म देखने आए हैं दंगा करने नहीं फिर भी हमारी एक न सुनी गई और हमें बाहर कर दिया। हमारे साथ ही आम लोगों को भी परेशान किया गया। विकास के साथ फिल्म देखने अन्य कार्यकर्ता जैसे बबलू चौहान, ओमपाल राणा, बीरबल प्रधान, मोनू पंडित व अन्य लोगों को भी फिल्म देखने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed