{"_id":"f74f49021da0414bca0c83edff7018fa","slug":"sp-leader-s-niece-dengue-leave-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : सपा नेता की भतीजी की ‘डेंगू’ से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : सपा नेता की भतीजी की ‘डेंगू’ से मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Sun, 30 Aug 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश सचिव की भतीजी की बुखार से मौत हो गई। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। दिल्ली के अरबन हास्पिटल में उसका उपचार चल रहा था।
परिजनों के अनुसार किशोरी डेंगू से पीड़ित थी और चिकित्सकों ने उसकी जांच के आदेश दिए थे। जांच होने से पहले ही शुक्रवार रात किशोरी की मौत हो गई।
लोनी निवासी उम्मेद पहलवान समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव हैं। उम्मेद पहलवान ने बताया कि उनके भाई रहीसुद्दीन मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहते हैं। रहीसुद्दीन की पुत्री गुलशन (17) पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी।
बुखार आने पर गुलशन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आराम न मिलने पर उन्हें दो दिन पूर्व दिल्ली के अरबन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि डाक्टर गुलशन के डेंगू का टेस्ट कराने की बात कह रहे थे। टेस्ट कराने से पूर्व शुक्रवार रात ग्यारह बजे उनकी मौत हो गई। शनिवार को गुलशन का शव हॉस्पिटल से घर पहुंचा।
विज्ञापन
कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में उसे दफनाया गया। परिवार में माता पिता के अलावा चार भाई हैं। गुलशन चारों भाई की इकलौती बहन थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
शनिवार को मिले डेंगू के दो मरीज
स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को डेंगू के 10 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें दो केस पाजीटिव पाए गए हैं। इससे जनपद में अब तक मिले डेंगू के रोगियों की संख्या 27 हो गई है।
2012 में डेंगू से हुई थी तीन मौतें
2013 में 93 डेंगू के मरीज थे
2014 में 14 मरीजों में हुई थी डेंगू की पुष्टि
डेंगू की पहचान
तेज सिरदर्द व बुखार का होना
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
आंखों के पीछे दर्द होना
जी मिचलाना एवं उल्टी होना
गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूढ़ों से खून आना