सपा नेता रामगोपाल यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर हापुड़ और पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर बुधवार सुबह सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा एक कार को बचाने के प्रयास में हुआ।
हादसे में प्रो. रामगोपाल यादव बाल-बाल बच गए जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में उन्हें दूसरी गाड़ी मंगवाकर संभल रवाना किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बुधवार को कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के बेटे के दावत-ए-वलीमा में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से संभल सड़क मार्ग से जा रहे थे।
एस्कार्ट करने के लिए हापुड़ पुलिस की गाड़ी भी साथ में थी। एनएच-24 पर अनवरपुर गांव के पास आगे चल रही पुलिस जीप के सामने अचानक एक कार आ गई।
हादसे में प्रो. रामगोपाल यादव बाल-बाल बच गए
उस कार को बचाने के लिए पुलिस जीप के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तभी पीछे से प्रो. रामगोपाल यादव की इनोवा कार पुलिस जीप से जा टकराई और पीछे चल रही कार उनकी इनोवा से टकरा गई।
हादसे में प्रो. रामगोपाल यादव बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं पहुंची हालांकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल दूसरी गाड़ी का बंदोबस्त कर प्रो. रामगोपाल यादव को संभल रवाना किया।
सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी कार से रवाना किया गया। जिस कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, उसे तलाशा जा रहा है।