{"_id":"28d974a258b6074faa905ed0a6cae0a2","slug":"sp-leader-murder-accused-arrested-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता का हत्यारोपी गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता का हत्यारोपी गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 19 Feb 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में सपा नेता और दादूपुर के ग्राम प्रधान हरेंद्र नागर की हत्या में शामिल एक आरोपी विकास पंडित को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद बागपुर के पास दबोच लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है।
विज्ञापन
उसका साथी कालू बील बाइक लेकर फरार हो गया। विकास ने बताया कि हरेंद्र हत्याकांड में राजू गाजियाबाद भी उनके साथ था।
सीओ अजय कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग दनकौर के पास से गुजर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को टीम के साथ मौके पर भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार रात को सभी मुख्य मार्गों पर टीम लगा दी और बागपुर के पास स्वयं प्रवीण थे। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद रात में कनारसी गांव के पास से बाइक गुजरी तो पुलिस ने उस पीछा करना शुरू किया। कुछ दूर आगे पहुंचकर पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बाइक असंतुलित हो गई और विकास नीचे गिर गया। जिसे पुलिस ने वहीं दबोच लिया लेकिन उसका साथी कालू वहां से बाइक लेकर भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने बताया कि हरेंद्र हत्याकांड में गाजियाबाद निवासी राजू भी साथ था। पुलिस ने दावा किया कि जल्द हत्यारोपी कालू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ ने बताया कि विकास के गांव में एक विवाद हुआ था और उसके बाद से वह कालू के संपर्क में आया और फिर सुंदर भाटी से मिला। जिसके बाद हरेंद्र हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पिटाई ने विकास को बना दिया हत्यारा
सूत्रों के अनुसार, रिठौड़ी निवासी विकास पंडित और उसके गांव का एक युवक, रणदीप भाटी गैंग का ही हिस्सा हुआ करते थे। मगर लालच के कारण वे दोनों कालू से मिल गए। उसके बाद वह सुंदर भाटी गैंग के संपर्क में आया। रणदीप भाटी को इस बात की जानकारी मिल गई। उसे शक था कि दोनों उसकी मुखबिरी कर रहे हैं। एक दिन अचानक रणदीप ने दोनों के मोबाइल ले लिए और जांच पड़ताल की तो सुंदर भाटी गैंग के कुछ नंबरों पर कॉल आने और करने की जानकारी मिली।
मोबाइल में कुछ फोटो भी मिले। जिनसे पक्का हो गया कि दोनों युवक मुखबिरी कर रहे हैं। इस बात पर रणदीप ने दोनों की बुरी तरह पिटाई की और उसकी वीडियो फिल्म भी बनाई। गांव के लोगों के सामने पीटा और उनके परिजनों को भी अपमानित किया। अपमान का बदला लेने के लिए उसने कालू से संपर्क किया तो उसने सुंदर भाटी से मिलवाया। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में विकास ने कबूल किया है कि उसी दौरान उसने गांव छोड़ दिया था और रणदीप से बदला लेने की ठान ली थी। उसकी रणदीप को मारने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले ही सुंदर भाटी ने उसे हरेंद्र नागर को मारने का काम सौंप दिया। हरेंद्र की हत्या के बाद रणदीप को मारने की योजना थी।
बदला लेने को किया हरेंद्र की हत्या
विकास पंडित ने पुलिस को बताया कि बील निवासी कालू को संदेह था कि उसके जीजा जयचंद की हत्या के पीछे दादूपुर के हरेंद्र प्रधान का हाथ था और उससे बदला लेने के लिए वह उसी समय से तैयारी कर रहा था लेकिन उसे सही सपोर्ट नहीं मिल रही थी, जिससे हरेंद्र की हत्या करने में इतना समय लग गया।