फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP leader killed entrepreneur son shot.

सपा नेता के उद्यमी बेटे को मारी गोली

Sun, 12 Apr 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 12 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP leader killed entrepreneur son shot.

अर्थला स्थित आनंद औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात कार नहीं हटाने पर सपा नेता के उद्यमी बेटे और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। युवकों के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड ने इस दौरान गोली चला दी, जो उद्यमी के कंधे के आरपार हो गई निकल गई।

विज्ञापन


उसे उपचार के लिए वैशाली स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की राइफल जब्त कर ली गई है, जिसे सुरक्षा गार्ड घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन


न्यू अर्थला कॉलोनी निवासी सपा के पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेंद्र पाल के बेटे मनोज की आनंद औद्योगिक क्षेत्र में सेनेट्री उत्पाद निर्माण की फैक्ट्री है। मनोज शुक्रवार को फैक्ट्री से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री से निकलते ही कुछ कदमों की दूरी पर तीन युवक अपनी कार बीच सड़क पर पार्किंग कर खड़े हुए थे। मनोज ने रास्ता मांगा लेकिन वह नहीं हटे।

उनके साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच युवकों के साथ मौजूद एक अन्य फैक्ट्री का सुरक्षा गार्ड विजय बीच में आ गया। उसकी मनोज के साथ धक्कामुक्की हो गई, जिस पर गार्ड ने अपनी राइफल से गोली चला दी।

गोली मनोज के कंधे में लगी और पार हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना मनोज के परिवार को दी। परिजनों ने उसे वैशाली स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि कार को बीच सड़क में खड़ा करने का विरोध करने पर विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने गोली चला दी। पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है।


गार्ड विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, जिस फैक्ट्री में विजय काम करता है, उसके मालिक सुरेंद्र ने बताया कि रात को कार हटाने और रोकने पर विवाद हुआ था।

गाली गलौच करने पर सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हुई, जिसमें गोली चल गई। सुरक्षा गार्ड राइफल मौके पर ही छोड़ गया था, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed