{"_id":"7c50c162c891f4e6686d714561106fd4","slug":"sp-government-is-working-for-builders-brinda-karat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डरों के लिए काम कर रही है सपा सरकार: बृंदा करात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डरों के लिए काम कर रही है सपा सरकार: बृंदा करात
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) की नेता बृंदा करात सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर पंचायत चुनाव बहाली के लिए हुए प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार बिल्डरों के लिए और केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। प्राधिकरण के इशारे पर ही गौतमबुद्ध नगर में पंचायत चुनाव को खत्म किया है। जनवाद जिंदा है तभी हिंदुस्तान जिंदा है।
विज्ञापन
सोमवार को ग्रेनो प्राधिकरण के सामने सर्वदलीय जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संगठन और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने चुनाव कराने के लिए आवाज बुलंद की। जनसभा को संबोधित करते हुए बृंदा करात ने कहा कि जनवाद के लिए जनता को लोकतंत्र के अधिकार मिले हैं।
विज्ञापन
जनता के मत से ही देश की हर सीट पर प्रतिनिधि चुना जाता है। ऐसे में पंचायत चुनाव को खत्म कर लोकतंत्र व्यवस्था से छेड़छाड़ की है। पंचायत चुनाव के आंदोलन को वे हमेशा समर्थन देंगी। गौतमबुद्ध नगर में भी ग्राम पंचायत चुनाव होने चाहिए। चुनाव न होने का महिलाओं पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।