{"_id":"6b4b09c963dd20c80cff083c71104c90","slug":"sp-candidate-incite-for-bogus-vote-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दीजिए बोगस वोट, केस देख लेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दीजिए बोगस वोट, केस देख लेंगे'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
जिसकी लाठी उसकी भैंस कहावत को मूर्त रूप देने में लगे समाजवादी पार्टी नेता नरेंद्र भाटी पर केस दर्ज कर लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी ने नोएडा के सरफाबाद में लोगों से कहा कि वोटिंग वाले दिन आपलोग जाएं, जहां कम वोट पड़ रहा हो, वहां वोटिंग करके आएं।
विज्ञापन
नरेंद्र भाटी राज्य में अपनी पार्टी की सरकार के बदौलत अपनी चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलवान और बलिष्ठ लोग उस वोटिंग सेंटर में जाकर वोट डालेंगे, जहां सपा के पक्ष में कम वोट पड़ रहे हों। मैं सभी साथियों और पहलवानों से अपील कर रहा हूं कि वो 10 अप्रैल को अपने गांव में जाकर जरूर पोलिंग करें। अपने गांव में 90 फीसदी पोलिंग करो। यदि कहीं कुछ लगे कि कोई पिछड़ रहा है तो वहां चले जाओ। आपको यहां-वहां जाने से कोई नहीं रोकेगा।
विज्ञापन
इस बाबत ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 179 (ग) और लोच अधिनियम 123, (1951) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र भाटी वही नेता हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड करा दिया था।
विज्ञापन
भाटी ने सभा में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे थे कि अगर आप कुछ गलत करोगे तो मुकदमा हो सकता है, तो मैंने कहा कि सरकार तो अपनी है, होने दीजिए मुकदमा। जितने मुकदमे लिखे जाएंगे, वे सब के सब वापस करवा देंगे।
भाटी ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की तीन तारीख को होने वाली रैली जबरदस्त रहे, इसके लिए आपका सहयोग चाहिए। नेता जी की रैली में नोएडा का सहयोग ज्यादा दिखना चाहिए। नोएडा से रैली के लिए कम से कम 1,500 गाड़ियां सहारनपुर पहुंचा दी जाएं।