फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Southern Corporation: Screws on illegally installed mobile tower, 1200 have been identified

दक्षिणी निगम: अवैध तौर पर लगाए मोबाइल टावर पर शिकंजा, 1200 की हो चुकी है पहचान 

Sat, 25 Sep 2021 04:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Sep 2021 04:34 PM IST
सार

संपत्ति मालिकों, दूरसंचार कंपनियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही निगम इस पर जुर्माना वसूल करेगा।

विज्ञापन
Southern Corporation: Screws on illegally installed mobile tower, 1200 have been identified
मोबाइल टॉवर

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम(एसडीएमसी)क्षेत्र में अवैध तौर पर संचालित हो रहे 1200 मोबाइल टावरों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। दक्षिणी निगम ने इनकी पहचान करने के बाद संपत्ति मालिकों और दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दक्षिणी निगम के अधिकारियों के मुताबिक अवैध तौर पर संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


सर्वेक्षण के दौरान अवैध मोबाइल टावरों की पहचान
कई कॉलोनियों में अवैध तौर पर लगे मोबाइल टावर की बढ़ती शिकायतों के बाद ऐसे प्रतिष्ठानों की पहचान के लिए सर्वेक्षण के दौरान अवैध मोबाइल टावरों की पहचान हुई है। दक्षिणी निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने कहा कि ऐसे किसी भी अवैध मोबाइल टावर को बख्शा नहीं जाएगा। बगैर मंजूरी लगाए गए टावरों पर जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


390 अवैध टावरों के खिलाफ जुर्माना लगाया
अब तक के सर्वेक्षण में ऐसे 1,190 अवैध मोबाइल टावरों की पहचान हो चुकी है। पहले ही 390 अवैध टावरों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा चुका है और शेष करीब 800 प्रतिष्ठानों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। महापौर ने कहा कि ये जुर्माना न केवल टेलीकॉम कंपनी या ठेकेदार के खिलाफ बल्कि संपत्ति मालिक को भी जारी किया जाता है। इस तरह की अवैध गतिविधियों के लिए सभी पक्ष बराबर के जिम्मेदार हैं। मोबाइल टावर लगाने से पहले अगर इजाजत नहीं ली गई है तो नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed