फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   south mcd deputy mayor will be a problem for bjp

कांग्रेस के दांव से थम जाएगी बीजेपी की मनमानी!

Fri, 02 May 2014 12:26 AM IST
Updated Fri, 02 May 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
south mcd deputy mayor will be a problem for bjp

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस की जीत होने से अधिकारियों के समक्ष भारी परेशानी पैदा होने के आसार हो गए है।

विज्ञापन


सदन व विभिन्न बैठकों में आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्तों की ओर से दिए जाने वाले आश्वासन निश्चित समय में पूरे नहीं किए जाने पर उनको अपने खिलाफ कड़ी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

ऐसे आश्वासनों को आश्वासन समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाता है और इस समिति के अध्यक्ष डिप्टी मेयर होते है। सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने के लिए डिप्टी मेयर ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने के संकेत दिए है।
विज्ञापन

बीजेपी को घेरने की तैयारी

south mcd deputy mayor will be a problem for bjp

कांग्रेस ने डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद इस संवैधानिक पद की शक्तियों व अधिकारों के बारे में मालूम करना आरंभ कर दिया है। उनके उस समय चेहरे खिल गए जब उनको मालूम हुआ कि आश्वासन समिति का अध्यक्ष डिप्टी मेयर होता है।

इस समिति के माध्यम से अधिकारियों की लगाम कसी जा सकती है, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न बैठकों में पार्षदों की शिकायतों को एक निश्चित समय अवधि के दौरान दूर करने का आश्वासन देते है।

खास बात यह है कि उस अवधि के दौरान पार्षदों की शिकायत दूर नहीं होती। ऐसे उदाहरण पिछले कई वर्षों के दौरान देखे जा चुके है। इस तरह कांग्रेस के हाथ में अधिकारियों की खिंचाई करने के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने का हथियार मिल गया है।

अभी तक नहीं लिया बीजेपी से पंगा

south mcd deputy mayor will be a problem for bjp

अभी तक डिप्टी मेयर उसको समर्थन दे रही बसपा के पार्षदों के पास रहा था। उन्होंने दोनों वर्ष अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा के साथ कोई पंगा नहीं लिया।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष के दौरान दोनों डिप्टी मेयर ने आश्वासन समिति की बैठक कराने में कोई रूचि नहीं ली। इस समिति की दो वर्ष में दो ही बैठक हुई।

डिप्टी मेयर प्रवीण राणा ने स्पष्ट संकेत दिए कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। सदन व विभिन्न समितियों की बैठकों में पार्षदों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर कार्रवाई के लिए दिए जाने वाले वायदों को निश्चित समय में पूरे कराने पर वह जोर देंगे। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed