फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   South Delhi Superstars reach the final

Delhi NCR News: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज फाइनल में पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
-सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। डीपीएल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। अब सेंट्रल दिल्ली किंग्स के पास क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा।


पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाए। अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान और विकेटकीपर तेजस्वी दहिया ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। दोनों ने महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। प्रशु विजयरण ने छह गेंदों पर 11 और विजन पंचाल ने तीन गेंदों पर नाबाद सात रन जोड़े।
विज्ञापन




194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय उसका स्कोर 71 रन पर पांच विकेट था। इसके बाद केशव डाबास और वंश बेदी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया। डाबास ने 35 गेंदों पर 59 रन, जबकि बेदी ने सिर्फ 24 गेंदों पर 52 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ दिल्ली के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में संयम बनाए रखा। दिवांश रावत ने तीन विकेट और विजन पंचाल ने दो विकेट लेकर सेंट्रल दिल्ली की पारी को 19.4 ओवर में 178 रन पर समेट दिया। जीत के बाद अनमोल शर्मा ने कहा कि फाइनल में पहुंचकर टीम को बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed