फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sony suicide: to punish the guilty, knocked the door of home minister

सोनी आत्महत्या : दोषियों को सजा दिलाने के लिए खटखटाया केंद्रीय गृहमंत्री का दरवाजा

Fri, 29 Jul 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sony suicide: to punish the guilty, knocked the door of home minister
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी को उसकी कार्यकर्ता सोनी मिश्रा के आत्महत्या के मामले में राहत देने के लिए कतई तैयार नहीं है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार ने सोनी आत्महत्या मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन


वह अपने साथ सोनी के परिजनों को भी लेकर गए थे।इस मौके पर विजेंद्र गुप्ता ने राजनाथ सिंह को सोनी के परिवार की वेदना व चिंताओं से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने उनकी दुखद आत्महत्या के सभी पहलुओं की गहनता और व्यापकता के साथ जांच में तेजी लाने की मांग की। 
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री ने सोनी के आत्महत्या करने की घटना को गंभीर मामला बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सोनी और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी में होता है महिलाओं को शोषण'

Sony suicide: to punish the guilty, knocked the door of home minister
आप महिला कार्यकर्ता ने की थी आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विजेंद्र गुप्ता ने गृहमंत्री से कहा कि जिन परिस्थितियों में सोनी को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा, उसकी गहराई से जांच होनी चाहिए और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

उन्होंने गृहमंत्री को बताया कि आम आदमी पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी दलीप पांडे ने सोनी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। 

इस कारण उन्हें भयानक कदम उठाना पड़ा और आप के ये सभी नेता सोनी की आत्महत्या के लिए दोषी हैं।विजेंद्र गुप्ता के अनुसार सोनी के पति अशोक मिश्रा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने अभी तक उन्हें या उनकी बेटियों को औपचारिकतावश केवल आश्वासन दिया है। मगर इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed