फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sony suicide Government to suppress the evidence being destroyed '

'सोनी आत्महत्या मामले को दबा रही सरकार, सबूत किए जा रहे नष्ट'

Sat, 23 Jul 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Sony suicide Government to suppress the evidence being destroyed '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोनी आत्महत्या मामले में दिल्ली सरकार व आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सोनी की आत्महत्या से जुड़े सबूत नष्ट करने और मामले को दबाने में लगी है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि वे सोनी मामले में आप नेता दिलीप पांडे को तत्काल गिरफ्तार करें।

विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि सोनी के अस्पताल में पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने गलतियां की हैं। उसने सोनी का इलाज कराने के साथ-साथ उसका बयान लेने में कोई रुचि नहीं ली, क्योंकि सरकार इस मामले को दबाना चाहती थी। 
विज्ञापन

'....तो सोनी को नहीं करनी पड़ती आत्महत्या'

Sony suicide Government to suppress the evidence being destroyed '
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

इसी कड़ी में सोनी के मामले में उनको चुप कराने के लिए अब आप नेता दिलीप पांडे कानूनी नोटिस देने की धमकी दे रहे हैं।

सोनी की आत्महत्या के मामले में दिलीप पांडेय उतने ही दोषी हैं, जितने रमेश भारद्वाज है। क्योंकि सोनी ने उनसे रमेश भारद्वाज की शिकायत की थी।

 अगर दिलीप पांडे उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला पुलिस को सौंप देते तो सोनी को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed