फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sons could not touch, now rely only on God

बेटों से नहीं हो पा रहा संपर्क, अब भगवान का ही सहारा

Fri, 04 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sons could not touch, now rely only on God

चेन्नई में हो रही बारिश के कारण बिजली, फोन और इंटरनेट सुविधा ठप हो गईं हैं। ऐसे में टीएचए में रह रहे लोगों का अपनों से संपर्क नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


लोग अखबार, न्यूज चैनलों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स से वहां के हालात की जानकारी ले रहे हैं। जिन लोगों का परिजनों से फोन द्वारा संपर्क नहीं हो रहा वह फेसबुक और ट्विटर पर मैसेज भेजकर उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। मगर वहां से कोई जवाब नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से नहीं हो रहा संपर्क
वसुंधरा निवासी अर्चना जोशी के रिश्तेदार गणेश बृजवाल चेन्नई में पीईसी (निजी संस्था) में कार्यरत हैं। साथ ही उनके दो बेटे मयंक और प्रणय भी रहते हैं जो कि वहां के सैनिक स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे तीन दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अर्चना बताती हैं कि वहां फोन और इंटरनेट सहित सभी संचार तंत्र ठप हैं। परिजनों से संपर्क करने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।

वह हर पल भगवान से बेटों की सलामती की दुआ मांग रही हैं। अर्चना बताती हैं कि फोन न मिलने पर ईमेल, फेसबुक और ट्विटर पर लगातार मैसेज कर रही हूं। मगर अभी तक उधर से कोई जवाब नहीं आया है।

अर्चना ने बृहस्पतिवार को वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित साईं वाटिका मंदिर में रिश्तेदार और बेटों की सलामती के लिए प्रार्थना की।

राहत कार्य में जुटे पांच हरक्युलिस और सात ग्लोबमास्टर
तमिलनाडु में बारिश के चलते बने बाढ़ के हालातों से निपटने में एयरफोर्स जुट गई है। हिंडन एयरबेस पर तैनात पांच हरक्युलिस और सात ग्लोबमास्टर विमानों को राहत कार्य में लगाया गया है।


हालांकि दोनों विमान दिल्ली के पालम और चंडीगढ़ एयरबेस से उड़ान भर रहे हैं। एयरफोर्स अधिकारियों के अनुसार चेन्नई में बारिश कम होते ही दोनों विमानों को राहत कार्य में लगा दिया गया है।

विमान एनडीआरएफ की टीम और सेना को पानी में डूबे इलाकों में ले जा रहे है। साथ ही वहां फंसे लोगों के रेस्क्यू में लगे हैं।

हिंडन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभ्भरवाल ने बताया कि 12 विमानों को अभी राहत कार्य में लगाया गया है। सभी विमान हिंडन एयरबेस के हैं।

पांच हरक्युलिस और सात ग्लोबमास्टर विमान बारी-बारी से चेन्नई के लिए उड़ान भर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार चेन्नई में फंसे ज्यादातर टूरिस्ट दिल्ली और आसपास के शहरों के हैं। इसके चलते पालम और चंडीगढ़ से विमानों का संचालन किया जा रहा है।

चेन्नई में फंसे 450 लोगों को सुरक्षित निकाला
चेन्नई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-कार्यों में गाजियाबाद की आठवीं बटालियन एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है।

शुक्रवार को आठवीं बटालियन की चार टीमों में शामिल 162 जवानों और अफसरों ने चेन्नई के इलाकों में से 450 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि चेन्नई में बाढ़ ग्रस्त जाफरखान पैठ, सीआईटी नगर और साइदा पैठ में फंसे 450 लोगों को टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed